केन-बेतवा लिंक परियोजना में 47 हजार की रिश्वत लेते पूर्व पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

New India Times

लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का नंबर 20 के पूर्व सदर पटवारी संतोष चिकवा को 47 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापित हुए खजुरी कुड़ार निवासी दयाराम आदिवासी से मुआवजे एवं जमीन से संबंधित कार्य कराने के एवज में आरोपी पटवारी ने 47 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित दयाराम आदिवासी की शिकायत पर लोकायुक्त टीम ने मामले की जांच के बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की।

लोकायुक्त टीम ने आरोपी पटवारी को रिश्वत की राशि स्वीकार करते ही रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत विस्थापित लोगों से जुड़े मामले में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.