भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अशफाक हुसैन विश्व प्रसिद्ध अजमेर दरगाह के नाजिम नियुक्त | New India Times

अशफाक़ कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अशफाक हुसैन विश्व प्रसिद्ध अजमेर दरगाह के नाजिम नियुक्त | New India Times

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नुआ गांव के लाड़ले व भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अशफाक़ हुसैन को अजमेर की नामी दरगाह संत सुफी ख्वाजा मईनुद्दीन चिश्ती का आज नाजिम नियुक्त किया गया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अशफाक हुसैन विश्व प्रसिद्ध अजमेर दरगाह के नाजिम नियुक्त | New India Times

रिटायर्ड आईएएस अशफाक़ हुसैन इससे पहले भी अजमेर दरगाह के 1997 से 2000 व जुलाई 2014 से अक्टूबर 2016 तक दो दफा नाजिम रह चुके हैं।
अपनी सरकारी सेवाकाल में अशफाक़ हुसैन विभिन्न महत्वपूर्ण पदों के अलावा दोसा के जिला कलेक्टर रह चुके हैं। अशफाक़ हुसैन के परिवार को अधिकारियों की खान कहा जाता है। अशफाक़ हुसैन के बड़े भाई मरहूम लियाकत अली खान राजस्थान में आईजी पुलिस रहे हैं व छोटे भाई जाकीर हुसैन हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर के पद पर वर्तमान में पदस्थापित हैं। इनका भतीजा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शाहीन अली राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी ऐसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इनकी पुत्री फराह हुसैन आईआरएस है तो दामाद कमर जमन चौधरी भारतीय प्रशासनिक सेवा के राजस्थान केडर में अधिकारी हैं। उक्त अधिकारियों के अलावा इनके परिवारजन आर्मी में भी उच्च अधिकारी हैं व रहे हैं।
कुल मिलाकर यह है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी अशफाक़ हुसैन अपनी सरकारी सेवा काल में कुशल व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के तौर पर जाने जाते रहे हैं। आज उनके विश्व प्रसिद्ध दरगाह अजमेर के नाजिम पद पर नियुक्त होने से भारत भर में अच्छा संदेश जाना माना जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.