अवैध उत्खनन मामला: पूर्व मंत्री कमल पटेल ने उठाई आवाज, अवैध उत्खनन पर गिरी गाज  | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​अवैध उत्खनन मामला: पूर्व मंत्री कमल पटेल ने उठाई आवाज, अवैध उत्खनन पर गिरी गाज  | New India Timesअवैध उत्खनन मामले में लगातार कार्यवाही होती जा रही है, वहीं पूर्व मंत्री कमल पटेल ने उत्खनन को लेकर जो आवाज उठाई है, उससे माँ नर्मदा के आंचल को छलनी होने से बचाया है। लंबे समय से हो रहे इस अवैध उत्खनन को लगातार चलाया जा रहा था जिससे करोडों का राजस्व नुकसान किया जा रहा था। वहीं काफी समय से जो उत्खनन चल रहा था वहां कहीं ना कहीं अधिकारियों की मिलीभगत भी शामिल रही है क्योंकि इस मुददे पर कभी कोई कार्यवाही नही हुई और कार्यवाही भी यदि भूलवश करते थे तो वह भी महज दिखावा के लिए। ​अवैध उत्खनन मामला: पूर्व मंत्री कमल पटेल ने उठाई आवाज, अवैध उत्खनन पर गिरी गाज  | New India Timesअवैध उत्खनन से रेत माफियाओ ओर दलालो की नींद हुई हराम जो मज़े से लाखों करोड़ों रुपए अवैध उत्खनन में निकाल कर अपने काम को अंजाम देते थे कलेक्टर श्रीकांत बनोठ,एडीएम बाबूलाल कोचले नें शाम मनोहर पुरा खदान का औचक निरीक्षण किया। टिमरनी एसडीएम पीके पांडे ने बताया कि यहां से 35 ट्रक और डम्पर,एक पोकलेन तथा पांच नाव जब्ती की कार्यवाही की गई। तहसीलदार वैदनाथ वासनिक ने बताया कि बीती रात उचान से एक पोकलेन पकड़ी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article