अबरार अहमद खान, लखनऊ, NIT;
आॅल इण्डिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन आगरा जिला यूनिट की तरफ से जिलाधिकारी व जिलाधिकारी के माघ्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है। साथ हि जिला अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि 13/04/2017 को शकर के द्धारा रमेश वर्मा ने 4:32 मिनट पर 08533901111 नम्बर से काॅल करवाते हैं कि सविता उपाघ्याय पत्नी शिवकुमार उपाघ्याय से कहते है कि आप के कार्यालय में पानी भर रहा है आप जल्दी आओ नही तो आप के कार्यालय का सामान खाराब हो जायेगा। जब सविता उपाध्याय आवास विकास कालोनी सैक्टर 4/बी भगवती ग्लोरा काम्पलेक्श पहुँची तो शकर और रमेश शर्मा कार्यालय के बाहर खड़े थे, जैसे ही कार्यालय खोला उसमें कहीं भी पानी नहीं था। उसके बाद तुरन्त शकर व रमेश शर्मा अन्दर आ गये। शकर ने सविता के हाथ पीछे की तरफ पकड़ लिए और समेश शर्मा उसकी तरफ आया तो सविता उपाघ्याय ने भागने की कोशिश की, जब तक समेश वर्मा ने उनके ब्लाउज के अन्दर हाथ डालकर चाबी निकाल ली। सविता उपाध्याय हाथ छुडाकर बाहर की तरफ भागी और भागते में ही 100रपर पुलिस को सुचना दी। जब पुलिस आई तब तक शकर व रमेश शर्मा वहां से हट चुके थे। उसके बाद वह चौकी पर गई तो वहां सविता उपाध्याय के पहुंचने से पहले शकर व समेश शर्मा वहा पहुँच चुके थे और थोडी देर बाद S H O थाना जगदीश पुरा आने के बाद S H O ने सविता उपाध्याय की एक ना सुनी। उनको चैकी से भगा दिया गया। उसके बाद वह थाने गई और रात के 12 बजे तक बैठी रहीं फिर भी उनकी तहरीर नही ली गई। उसके बाद से अब तक 4 बार तहरीर दी जा चुकी है, पर S H O लेने के बाद फाड़कर फेन्क देता है क्यिोकि S H O अपने हिस्से की रकम ले चुका हैं।
उसके बाद सविता उपाध्याय 88 दक्षिण विधान सभा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय के पास मदद के लिए जाती हैं पर वह वहां कहते हैं रमेश वर्मा हमारा आदमी है और सविता उपाध्याय के साथ अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए बाहर निकाल देते हैं। जब उन्हें पता चला कि कैमरे में सब रिकार्ड हो रहा है तो योगेन्द्र उपाध्याय जी उनके कैमरे छीनकर सारी वीडियो खत्म कर देते हैं। इस यह साबित होता है कि विधायक जी आरोपी को बचाने काम कर रहे है। इस लिए हम जिलाधिकारी व जिलाधिकारी के माघ्यम से मुख्यमंत्री के सामने निम्न मांग रखतें है:-
- सविता उपाध्याय को उनके कार्यालय की चाबी पहले दिल बाई जाए ताकि वह अपने अखबार का काम चालु कर सके ।
- रमेश वर्मा व शंकर के खिलाफ छेड़छाड़ व रेप करने की कोशिश व साजिस के तहत कार्यालय पर बुलाना इन सब के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जाए।
- S H O थाना जगदीश पुरा के खिलाफ सविता उपाध्याय की तहरीर न लेना उस पर कार्यवाही न करने के तहत उसे नोकरी से बर्खास्त की जाए ताकि कोई भी S H O रेप होने का इन्तजार न करे जब रेप हो जाएगा तब कार्यवाही करूगाँ।
- सविता उपाध्याय के परिवार को सुरक्ष प्रदान की जाए।
- मुख्यमंत्राी से अनुरोध करता हुँ योगेन्द्र उपाघ्याय की विधान सभा सदस्यता रदद कर दी जाए। ताकि काई भी विधायक आरोपी का साथ देने की जुर्रत न करे ।
नाॅट: अगर 7 दिन के अन्दर इस पर अमल नही किया गया तो सविता उपाध्याय जी के साथ जनता के बीच जाकर हर रोज मुख्यमत्री जी का पुतला फूंका जाऐगा।
अल्हाज मोहम्मद इदरीस अली, जिला अध्यक्ष आगरा।
