FRCT ने फरवरी में 11 बेटियों के विवाह के लिए 24 लाख की सहायता दी, सोनभद्र की दो बेटियों को भी मिला सहयोग संशोधित एवं शुद्ध समाचार | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

FRCT ने फरवरी में 11 बेटियों के विवाह के लिए 24 लाख की सहायता दी, सोनभद्र की दो बेटियों को भी मिला सहयोग संशोधित एवं शुद्ध समाचार | New India Times

Fast Relief Charitable Team (FRCT) द्वारा फरवरी माह में प्रदेश की कुल 11 बेटियों के विवाह हेतु लगभग 24,00,000 रुपये (चौबीस लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान कर एक नई सामाजिक मिसाल पेश की गई है। इसी क्रम में जनपद सोनभद्र की दो बेटियों के विवाह में टीम ने लगभग 4.30 लाख रुपये की सहायता देकर उनके परिवारों का मजबूत सहारा बनी।

जानकारी के अनुसार, सोनभद्र जिले के जय प्रकाश विश्वकर्मा की पुत्री के विवाह के लिए लगभग 2.16 लाख रुपये तथा किरन के विवाह के लिए लगभग 2.12 लाख रुपये की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। यह सहयोग FRCT के हजारों संवेदनशील सदस्यों के छोटे-छोटे अंशदान (औसतन 4.54 रुपये प्रति सदस्य) से संभव हो पाया।

FRCT प्रदेश की ऐसी सामाजिक टीम है, जो आपसी सहकारिता के माध्यम से बेटियों के विवाह में बड़े स्तर पर आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। संस्था की स्थापना जनपद महाराजगंज के शिक्षक महेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा की गई है, जिनका उद्देश्य समाज के प्रत्येक सदस्य को संकट के समय संबल प्रदान करना है।

संस्था का मुख्य लक्ष्य है—
🔹 किसी भी वैधानिक सदस्य के आकस्मिक निधन पर उसके परिवार को 50 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराना।
🔹 बेटियों के विवाह में 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद प्रदान करना।

संस्थापक महेन्द्र कुमार वर्मा, सह-संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह एवं चरन सिंह कंवर ने बताया कि FRCT अब तक बेटियों के विवाह में लगभग 71 लाख रुपये तथा छह दिवंगत परिवारों को 72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री श्री अरुण सिंह कुशवाहा ने कहा कि FRCT का उद्देश्य है कि अब कोई भी बेटी किसी पिता के लिए बोझ न बने और सामुदायिक सहयोग से हर बेटी का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो।

सदस्यता एवं योजना की शर्तें:
आयु सीमा: 18 से 60 वर्ष
पंजीकरण: www.frctup.com⁠�
बेटी विवाह शगुन योजना हेतु 24 माह की वैधानिक सदस्यता आवश्यक है।
आकस्मिक निधन सहायता हेतु 10 माह की वैधानिक सदस्यता अनिवार्य है।
दोनों योजनाओं का लाभ लेने के लिए 90 प्रतिशत सहयोग अनिवार्य है।

सोनभद्र जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार कुशवाहा ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक लोग FRCT से जुड़कर इस मानव सेवा एवं सामाजिक सहयोग अभियान का हिस्सा बनें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.