डुमरियागंज की सड़कों पर आवारा मवेशियों का कब्जा, हादसों का खतरा बढ़ा | New India Times

हरी राम मिश्रा, डुमरियागंज/ सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India times

नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों सड़कों और चौराहों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा आम दृश्य बन गया है। मुख्य बाजार, चौक-चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सांड़ और अन्य मवेशी खुलेआम बैठे और घूमते नज़र आ रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में पहले भी सांड़ों के हमले से लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद ज़िम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।

सुबह-शाम के समय, जब बाज़ार में भीड़ अधिक रहती है, तब सड़कों पर बैठे मवेशियों के कारण जाम की स्थिति बन जाती है। दोपहिया वाहन चालक और स्कूली बच्चे खासतौर पर जोखिम में रहते हैं।

राहगीरों ने बताया कि कई बार वाहन चालक अचानक सामने आए सांड़ को बचाने के प्रयास में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत द्वारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजने या अन्य कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत डुमरियागंज से मांग की है कि शहर की सड़कों को आवारा मवेशियों से मुक्त कराया जाए, ताकि संभावित बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके और आमजन को राहत मिल सके।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.