मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, कुशीनगर इकाई के तत्वावधान में हाटा में होली मिलन समारोह का आयोजन संस्कृत पाठशाला परिसर में जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी की मौजूदगी में किया गया।
इस दौरान पत्रकारों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार बिद्यासागर सिंह ने कहा कि होली भाईचारे का त्योहार है और इसे हंसी-खुशी मनाना चाहिए।
प्रदेश सचिव (पूर्वांचल) मनोज कुमार गिरी तथा अमर उजाला के हाटा तहसील प्रभारी ने कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेदों को दूर कर एक-दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है।
लाल साहब राव ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं। यह रंगों का त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का अवसर है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार ने कहा कि मिल-जुलकर होली मनाने में सुखद अनुभूति होती है और इससे समाज में भाईचारा कायम रहता है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी ने सभी पत्रकारों का अभिवादन करते हुए कहा कि होली का पर्व हमें सभी मतभेदों को दूर कर एक-दूसरे को गले लगाने का संदेश देता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार लाल साहब राव, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार, प्रदेश सचिव (पूर्वांचल) मनोज कुमार गिरी, जिलाध्यक्ष मनोज तिवारी, बृजभूषण मिश्र, उपेंद्र तिवारी, मनीष मिश्रा, रंजीत सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी, अजय उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

