मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पुलिस महानिदेशक Kailash Makwana के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर Devendra Patidar के मार्गदर्शन में दिनांक 01 मार्च 2026 को पुलिस की तनावपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण ड्यूटी को देखते हुए पुलिसकर्मियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रेणुका पुलिस लाइन ग्राउंड, बुरहानपुर सहित जिले के समस्त अनुभागों तथा थाना/चौकी स्तर पर सामूहिक हार्टफुलनेस ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता करते हुए ध्यान योग का अभ्यास किया। योग कार्यशाला का आयोजन पुलिस लाइन, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जिले के सभी थानों एवं चौकियों में किया गया, जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक रविवार को सभी थानों में हार्टफुलनेस मेडिटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य पुलिस बल को जागरूक करते हुए उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

