घोरावल में शिक्षामित्रों ने विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य को मिठाई खिलाकर कैशलेस इलाज व मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री का जताया आभार | New India Times

शरीफ़ अहमद खान, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र (यूपी), NIT:

घोरावल में शिक्षामित्रों ने विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य को मिठाई खिलाकर कैशलेस इलाज व मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री का जताया आभार | New India Times

घोरावल विकासखंड अंतर्गत औराही (भगवास) में आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष आदरणीय विश्वनाथ सिंह कुशवाहा के निर्देश पर प्रदेशभर में शिक्षामित्रों द्वारा भाजपा संगठन तथा माननीय विधायकों और सांसदों से मिलकर मानदेय वृद्धि, कैशलेस इलाज, स्थानांतरण आदि व्यवस्थाओं को लागू किए जाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रति जनप्रतिनिधियों के माध्यम से आभार कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 2 मार्च 2026 को आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन, सोनभद्र के जिला अध्यक्ष वकील अहमद खान के नेतृत्व में जनपद एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने घोरावल विधायक माननीय डॉ. अनिल कुमार मौर्य के आवास पर पहुंचकर उन्हें बुके भेंट किया तथा मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस दौरान सेवा नियमावली, चिकित्सीय अवकाश, आकस्मिक अवकाश, सेवा निवृत्ति आयु 62 वर्ष किए जाने, शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान मानदेय भुगतान समेत अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की गई।
शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए घोरावल विधायक Anil Kumar Maurya ने आश्वस्त किया कि आने वाला समय और बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि आप सभी सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें तथा विद्यालयों में मनोयोग से पठन-पाठन कार्य करते रहें। मुख्यमंत्री जी पर भरोसा रखें, आपकी जो भी समस्याएं हैं, उन्हें मुख्यमंत्री जी से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास करूंगा।

इस पहल से शिक्षामित्रों एवं उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। इसे होली का बड़ा तोहफा बताया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. मौर्य को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दी गईं। बधाई देते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष वकील अहमद खान ने वर्ष 2027 में पुनः विधायक बनाने का आह्वान किया।

आभार कार्यक्रम में वकील अहमद खान, अनुज कुमार सिंह, राम रक्षा सिंह, रामेश्वर सोनी, मन्नूलाल, सियाराम, ओमप्रकाश, गौतम राम, श्याम सुंदर भारती, राजाराम, मनोज कुमार मिश्र, रमेश प्रसाद, गीता देवी, सुषमा झा, कलावती देवी, पूनम पटेल, संजय चौरसिया, सुशील कुमार पाठक, अशोक कुमार सिंह, हरिश्चंद्र, राजनारायण सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.