राजस्थान सरकार के अस्तित्व पर मंडराया संकट अभी टला नहीं है, अगले दो-तीन दिन सरकार के भविष्य के लिये माने जा रहे हैं अहम | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान सरकार के अस्तित्व पर मंडराया संकट अभी टला नहीं है, अगले दो-तीन दिन सरकार के भविष्य के लिये माने जा रहे हैं अहम | New India Times

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा सरकारी स्तर पर पिछले डेढ साल के अपने कार्यकाल में एक तरफा निर्णय लेकर पार्टी के अंदर विरोधी माने जाने वाले नेताओं को राजनीतिक तौर पर नष्ट करने की चाल चलने के चलते उनके व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के मध्य सरकार बनने के साथ ही जो कोल्डवार शुरु हुआ था वह वार अब जाकर निर्णायक स्थिति में पहुंच गया है।
ईडी, आयकर विभाग व सीबीआई जैसी विभिन्न तरह की सरकारी एजेन्सियों का दुरुपयोग करने का भाजपा की केंद्र सरकार पर आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी की राजस्थान सरकार के मुखिया अशोक गहलोत पर भी अपने विरोधियों को ठिकाने लगाने के लिये ऐसीबी व एसओजी का दुरुपयोग करने के आरोप लगने व ऐसीबी व एसओजी विभागों द्वारा मामला दर्ज करके उपमुख्यमंत्री पायलट सहित कुछ नेताओं को पूछताछ करने के नोटिस मिलने के बाद अचानक सरकार को लेकर राजनीतिक हालात बिगड़ना माना जा रहा है।
उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बगावती तैवर दिखाने के बाद गहलोत खेमे में अचानक हलचल बढ़ने के बाद गहलोत के नजदीकी माने जाने वाले राजस्थान से हाल ही में राज्यसभा सदस्य बने केसी वेणुगोपाल व प्रभारी महामंत्री अविनाश पाण्डे के सक्रिय होने से विधायक दल की बैठक आज मुख्यमंत्री निवास पर दिल्ली से सोनिया गांघी के कहने पर आये प्रभारी महामंत्री पाण्डे, रणदीप सूरजेवाला व अजय माखन की उपस्थिति में आयोजित हुई। जिस बैठक के लिये जारी विहिप के बावजूद बीस के करीब कांग्रेस विधायक बैठक में शामिल नहीं हुए हैं जबकि मुख्यमंत्री निवास पर विधायकों की हुई बैठक में गहलोत समर्थक नेता 102 विधायक शामिल होने का दावा कर रहे हैं। जिन 102 में दस निर्दलीय, एक लोकदल, दो बीटीपी व एक माकपा विधायक के अलावा बसपा से कांग्रेस में आये 6 विधायक भी शामिल होना बताया जा रहा है। इसके विपरीत राजनीतिक सुत्र बताते हैं कि बैठक में मुख्यमंत्री गहलोत सहित कुल 99 विधायक बैठक में शामिल थे।
मुख्यमंत्री निवास पर आज हुई विधायक दल की बैठक में करीब 12-विधायक ऐसे भी आये जो किसी भी समय पायलट के एक आदेश पर मुख्यमंत्री समर्थकों के कैम्प छोड़कर पायलट खेमे में जा मिलेंगे। वो विधायक केवल हालात का जायजा लेने व ऊपरी तौर पर मुख्यमंत्री के साथ होना दिखाने आये थे। हां यह जरुर है कि पायलट समर्थक विधायक मुख्यमंत्री गहलोत की कार्यशैली से तो सख्त नाराज व उपमुख्यमंत्री पायलट को अपना नेता मानते हैं लेकिन वो विधायक पायलट के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने को कतई तैयार नहीं हैं।
कुल मिलाकर यह है कि राजस्थान सरकार को लेकर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के मध्य छिड़ी वर्चस्व की जंग में मुख्यमंत्री गहलोत व उपमुख्यमंत्री पायलट खेमे अपने अपने समर्थक विधायकों की तादाद को लेकर बढचढकर दावे कर रहे हैं। असलियत से पर्दा उठना अभी बाकी है। छिड़ी उक्त जंग जितना समय लेगी उयनी ही अधिक उलझनें बढेंगी। समर्थक विधायकों की तादाद का सही फैसला विधानसभा के पटल पर होने वाले मतदान के बाद ही सामने आ पायेगा पर यह सत्य है कि राजस्थान सरकार के अस्तित्व पर संकट के मंडराये बादल अभी पुरी तरह छंटे नहीं हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.