त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ओबीसी महासभा के द्वारा सागर इकाई के माध्यम से विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर सागर को ज्ञापन सौंपा गया।
ओबीसी महासभा ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि ओबीसी की जातिगत जनगणना, संख्या के हिसाब से आरक्षण एवं प्रतिनिधित्व आदि मांगों को लेकर भारत के प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष महेंद्र पटेल, जिला प्रवक्ता डॉक्टर वीरेंद्र सिंह लोधी, ओबीसी क्रांति सेना एडवोकेट देवेंद्र सिंह लोधी, हेमकुमारी कुर्मी, शिवा पटेल मकरोनिया, राजू पटेल, बिहारी पटेल रहली, परमेश्वर पटेल देवरी, दयाल पटेल, रमाकांत यादव, मोती पटेल मकरोनिया, संदीप सोनी महाराजपुर, यशपाल घोषी, राजेश चौरसिया, विवेक सिंह लोधी आदि शामिल रहे।
