जनता की एकता का बड़ा असर: चुनार गंगा पुल के गड्ढे हुए दुरुस्त, राहगीरों को मिली राहत | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

जनता की एकता का बड़ा असर: चुनार गंगा पुल के गड्ढे हुए दुरुस्त, राहगीरों को मिली राहत | New India Times

चुनार से इस वक्त की एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। चुनार गंगा जी के पक्के पुल पर लंबे समय से राहगीरों के लिए मुसीबत बने गड्ढों को आखिरकार भरवा कर दुरुस्त कर दिया गया है।
आपको बता दें कि बीते 13 मई 2026 को स्थानीय नागरिकों और क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने मिलकर इस समस्या के समाधान के लिए उप जिलाधिकारी  महोदय को एक पत्रक सौंपा था। जनता की इस जायज मांग पर उप जिलाधिकारी महोदय ने त्वरित संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
नतीजतन, आज 18 मई 2026 को प्रशासन द्वारा मुस्तैदी दिखाते हुए पुल के सभी गड्ढों को पूरी तरह से भरवा दिया गया है, जिससे अब यहाँ दुर्घटनाओं का खतरा टल गया है। इस सफल प्रयास के बाद क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने इस मुहिम में सहयोग करने वाले सभी साथियों का दिल से आभार व्यक्त किया है और इसे सामूहिक प्रयास की एक बड़ी जीत बताया है।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article