शिवसेना बुरहानपुर जिला के पदाधिकारियों ने इंदौर संभाग प्रमुख पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में एसपी से सौजन्य भेंट कर किया उनका स्वागत | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिवसेना बुरहानपुर जिला के पदाधिकारियों ने इंदौर संभाग प्रमुख पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में एसपी से सौजन्य भेंट कर किया उनका स्वागत | New India Times

शिवसेना जिला बुरहानपुर के पद अधिकारियों ने इंदौर संभाग शिवसेना प्रमुख पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में नवागत पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ प्रदान करते हुए अभिनंदन स्वागत किया।

शिवसेना बुरहानपुर जिला के पदाधिकारियों ने इंदौर संभाग प्रमुख पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में एसपी से सौजन्य भेंट कर किया उनका स्वागत | New India Times

इंदौर संभाग शिवसेना प्रमुख पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझती आम जनता को वाहनों की जांच के नाम पर रोककर चालानी कार्यवाही से निजात दिलवाने हेतु शिवसेना द्वारा लिखित में ज्ञापन दिया गया,जिस पर मानवीय संवेदना को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री लोढ़ा ने आश्वस्त किया कि किसी को परेशानी ना हो, इसका ध्यान रखा जावेगा।
इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख शहर अशोक कोली, ग्रामीण जिला प्रमुख महेन्द्र पाटिल, युवासेना जिला उपाध्यक्ष नीलेश राजपूत, जिला उप प्रमुख किसान सेना गुलाब पारधी, नेपानगर विधानसभा प्रमुख नारायण चंदेल, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल राठोर, युवा सैनिक अतिराज ठाकुर, ए.पी. ठाकुर सहित शिवसैनिक पदाधिकारी उपस्थिति रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.