कांग्रेस सरकार गिरने के 100 दिन पूरा होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 जून को मनाएगी काला दिवस | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस सरकार गिरने के 100 दिन पूरा होने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी 30 जून को मनाएगी काला दिवस | New India Times

मध्य प्रदेश में 30 जून को कांग्रेस सरकार गिरने के 100 दिन पूरे हो जाएंगे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 30 जून को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है|
ज्ञातव्य है कि भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या करते हुऐ सत्ता हथियाई है! कांग्रेस सरकार गिरने के 100 दिन पूरे होने पर मंगलवार 30 जून को पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में काला दिवस मनाएंगे| इसके विरोध स्वरूप पूरे जिले में भी 30 जून मंगलवार को कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन कर काला दिवस मनाएगी!
जिले के सभी ब्लॉक उप ब्लॉक शहर के अध्यक्ष गण एवं कांग्रेस पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम को आयोजित करने की अपील निर्मल मेहता अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ ने की है|

By nit