अब शराबी पतियों की खैर नहीं:  सामूहिक विवाह समारोह में मंत्री गोपाल भार्गव ने दुल्हनों को दी मोगरी | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; ​अब शराबी पतियों की खैर नहीं:  सामूहिक विवाह समारोह में मंत्री गोपाल भार्गव ने दुल्हनों को दी मोगरी | New India Timesइन दिनों में पूरे मध्यप्रदेश में शादी विवाह का सीजन चल रहा है। पूरे प्रदेश में जगह-जगह सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन भी किया जा रहा है। ऐसा ही एक सामूहिक विवाह समारोह आयोजन सागर में भी हुआ है। यह विवाह सम्मलेन चर्चा का विषय बना हुआ है। जब प्रदेश भर में शराब का विरोध चल रहा था तब सागर जिले में सबसे ज्यादा आक्रोश नारीशक्ति में देखने को मिला था। अब प्रदेश के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने दुल्हनों को इस विरोध को जारी रखने और दूल्हे की शराब की आदत मिटाने के लिए मोगरी भेंट की है। जिस पर तरह-तरह के स्लोगन लिखे हैं। यह अपने आप में एक चर्चा का विषय बन चुका है। इस मौके पर मंत्री भार्गव ने कहा कि अगर पति शराब पीकर क्लश करे, तो पहले उसे समझाएं और अगर न माने, तब मोगरी का इस्तेमाल करें।

सागर के गढ़ाकोटा में हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन में उस वक्त सब हैरान रह गए जब दुल्हनों को मंत्री द्वारा मोगरी भेंट में दी जाने लगी। लोग इसका अलग अलग मतलब निकालने में लगे हैं, लेकिन जब स्लोगन पढ़े तो समझ में आया कि यह शराबियों से और शराब पीकर परिवार तोड़ने वालों के लिए हथियार है, जो मंत्री जी ने नई नवेली दुल्हनों को सौंपे हैं। प्रदेश के पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 700 जोड़ों की शादी कराई। इस मौके पर घर-गृहस्थी का सामान देने के साथ-साथ दुल्हनों को मंत्री की तरफ से विशेषकर कपड़े धोने की मोगरी बांटी गईं। इन पर ‘शराबियों से सुटारा(पीटने) हेतू भेंट’ और ‘पुलिस नहीं बोलेगी’! जैसे स्लोगन लिखे थे।

By nit