पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल ने श्रमिकों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, कहा "मानव सेवा ही माधव सेवा है" | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल ने श्रमिकों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, कहा "मानव सेवा ही माधव सेवा है" | New India Times

उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री व मौजूदा सदर विधायक अनुपमा जयसवाल ने श्रमिकों के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए कहा कि मानव सेवा ही सच्ची माधव सेवा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के साथ उनका विशेष लगाव है और यह लगाव एकतरफा नहीं है।
सोमवार 3 फरवरी को ईंट निर्माता कल्याण समिति के तत्वधान में नगरौर में स्थित जाफरी ब्रिक फील्ड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने ईंट भट्ठा के श्रमिकों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया साथ ही मजदूरों को मिठाई फल व शाल भेंट किया। ट्रालियां सड़क दुर्घटना का सबब न बनें इसके लिए श्रीमती जायसवाल ने ट्रैक्टर-ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगवा कर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक भी किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे ईंट निर्माता कल्याण समिति के महामंत्री मुहम्मद अब्दुल्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आज अनुपमा जी को जो प्यार व सम्मान बहराइच ही नहीं वरन प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मिल रहा है उस सम्मान को पाने के लिए अनुपमा जी ने जमीन पर जनता के लिए संघर्ष किया है। श्री अब्दुल्ला ने कहा कि अनुपमा जयसवाल वह राजनीतिक शख्सियत हैं जिनके दरवाजे पर कोई भी फरियादी अपनी परेशानी लेकर जाता है तो उसका निदान बिना किसी भेदभाव के होता रहा है। फरियादी किसी भी जाति धर्म का हो अनुपमा जी ने मानवता का धर्म हमेशा निभाया है।
ईंट निर्माता कल्याण समिति बहराइच ने श्रीमती अनुपमा जयसवाल को चांदी की ईंट स्मृति चिन्ह स्वरुप भेंट किया। अपने संबोधन में अनुपमा जयसवाल ने ईंट-भट्टा व्यवसायियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्रमिकों के साथ अपने जन्मदिन की खुशी बांटना वास्तव में जन्मदिन को सार्थक बना गया। कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता याकूब हैदर जाफरी ने मुख्य अतिथि श्रीमती अनुपमा जयसवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद के प्रतिष्ठित भट्ठा संचालक जेपी शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नूर आलम, श्याम नारायण रस्तोगी, कौशिक खन्ना, लोकेश तोलानी, दीपक फतवानी व अमरेंद्र सिंह सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article