राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नौरादेही अभ्यारण्य विस्थापन परिवारों ने मंत्री हर्ष यादव से मिल कर अपने दुख व पीड़ा से अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओं का उन्हें लाभ मिलना चाहिए था परंतु पूर्व सरकार ने उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया। सरकार के सामने प्रस्ताव रखकर उन्हें बिजली, पानी, बच्चों के पढ़ने मे आने वाली समस्याओं, राशन आदि के शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पूर्ण रूप संकल्पित हूं। समी समस्याओं को हल करने की कोशिश करेंगे।
