शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा में बडे़ ही हर्षोल्लास से वार्षिकोत्सव का लड्डुओं की मिठास के साथ हुआ समापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा में बडे़ ही हर्षोल्लास से वार्षिकोत्सव का लड्डुओं की मिठास के साथ हुआ समापन | New India Times

शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा द्वारा चार दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर शनिवार को समापन बड़े हर्षोल्लास से किया गया जिसमें हाई स्कूल के साथ प्राथमिक विद्यालय तथा माध्यमिक विद्यालय बोधवाड़ा के छात्र-छात्राएं भी सम्मिलित हुए। वार्षिक उत्सव आयोजन के अंतिम दिवस समापन अवसर पर मुख्य अतिथि शासकीय संगीत महाविद्यालय धार के शिक्षक पंडित देशराज जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पंडित देशराज जी को विशेष अतिथि के साथ-साथ मुख्य निर्णायक के रूप में भी आमंत्रित किया गया था उनके साथ ही शासकीय हाई स्कूल कुशलपुरा सरदारपुर के प्रभारी प्राचार्य श्री नितिश सिंह राठौर तथा शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा की पूर्व छात्रा कुमारी ज्योति कुमावत भी निर्णायक के रूप में शामिल हुए और विद्यालय में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई तथा विजेताओं की घोषणा की।

प्रतिभागियों ने किया मंत्रमुग्धशासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा में बडे़ ही हर्षोल्लास से वार्षिकोत्सव का लड्डुओं की मिठास के साथ हुआ समापन | New India Times

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा ड्रामा, नृत्य, नाटक तथा गायन की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर निर्णायकों के साथ-साथ शाला परिवार तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों को भी मंत्रमुग्ध कर तालियां बजाने को मजबूर कर दिया। प्राथमिक विद्यालय तथा माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भी विशेष प्रस्तुतियां देकर अतिथियों, निर्णायकों का ध्यान अपनी ओर खींचा गया। कक्षा नौवीं दसवीं के छात्र छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित एक नाटक प्रस्तुत किया गया जिसमें बेटियों के प्रति सम्मान की सीख देते हुए संदेश दिया गया कि यदि बेटियों को उच्च शिक्षा दी जाए तो बच्चियां भी समाज में आगे चलकर समाज एवं परिवार व देश को सही दिशा दे सकती हैं । निर्णायकों ने बच्चों को शाबाशी देकर कहा कि यही बच्चे आगे चलकर भारत का भविष्य बनेंगे और जो बच्चे खेल कूद में अच्छा प्रदर्शन करते हैं वहीं पढ़ाई में भी आगे चलकर देश का नाम रोशन करते हैं।

निर्णायकों को उपहार स्वरूप पौधे प्रदान कर किया गया सम्मान
शासकीय हाई स्कूल बोधवाड़ा के प्राचार्य श्री अखिलेश चौरे द्वारा कार्यक्रम में शिरकत करने पधारे निर्णायकों को एक-एक पौधे भेंट कर उनका सम्मान किया गया इस उपहार को प्राप्त कर निर्णायकों ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के कार्यो की सराहना की। अतिथियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के कौशल विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों के महत्व को उजागर किया।

कला व विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन
विद्यालय में कला व विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही निबंध प्रतियोगिता तथा तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

छात्रों ने विभिन्न खेलों में दिखाया उत्साह
शुरुआती दो दिनों में विद्यालय में छात्र छात्राओं को शारीरिक खेलो जैसे दौड़, खो-खो, स्लो साइकिल, कबड्डी, क्रिकेट, थैला दौड़, नींबू रेस, पासिंग गेम, डॉस गेम, रस्सी कूद,तीन पग दौड़, लंगडी दौड़, रुमाल झपट आदि खेलों का आयोजन किया गया जिसमें भी छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया गया।

छात्र छात्राओं को विशेष भोज कराकर किया गया समापन
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के समापन पर अंत में शाला परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं को विशेष भोजन करवाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की और विद्यालय को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन शाला के शिक्षक श्री प्रमोद बैरागी द्वारा किया गया तथा आभार श्री पटेल द्वारा माना गया कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन में तथा खेल गतिविधियों में श्री पटेल, श्री बैरागी, श्री राठौर ,श्री मुकाती श्री शेख तथा कला प्रदर्शनी में श्रीमती रावत, श्रीमती पाटीदार विज्ञान प्रदर्शनी में श्री बड़गूजर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में श्रीमती मित्तल, श्रीमती वैष्णव मैडम साहित्यिक कार्यक्रम में श्री बल्दिया का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में श्री जामनिया, श्री यादव तथा जन शिक्षक श्री शेखावत व श्री मौरे भी उपस्थित रहे। प्राचार्य श्री अखिलेश चौरे जी के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह जानकारी अरविन्द सिंह राठौर द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article