दबे कुचले लोगों का नहीं है कोई सहारा, उनका दर्द जानने पहुंचे बेहलिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह बहेलिया | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

दबे कुचले लोगों का नहीं है कोई सहारा, उनका दर्द जानने पहुंचे बेहलिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह बहेलिया | New India Times

मोदी सरकार गरीबों के लिए हज़ारों योजनाएं मुहैया करा चुकी है लेकिन उन्हीं के नेता और अधिकारी गरीबों का हक मारने में लगे हुए हैं। हम बात कर रहे हैं मुरादाबाद के मझोला स्थित झोपड़पट्टीओं में रहने वालों की जहां गरीबों को एक भी स्कीम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुबह से शाम तक मेहनत करने के बावजूद वह अपने लिए छत का इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। रोजाना इनको अपनी जिंदगी ऐसे ही गुजर बसर करनी पड़ रही है इन पर आज तक किसी भी नेता और अधिकारी की नजर नहीं पड़ी और ना ही कोई इनका हाल जानने ईन तक पहुंचता है। इसी बीच बहेलिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह बहेलिया जो उसी रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा कर उनकी बस्ती में जाकर देखा तो उनकी आंखों में आंसू आ गए उन्होंने उनके झोपड़पट्टी में जाकर उनका दर्द जाना।
बहेलिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह बेलिया ने पत्रकारों को बताया कि आज की मौजूदा सरकार ने गरीबों के लिए काफी योजनाएं निकाली हैं लेकिन बहेलिया समाज के लोगो का इसका लाभ नही मिल पा रहा है हम सरकार से निवेदन करते हैं कि बहेलिया समाज बहुत ही गरीबी की ज़िंदगी जी रहा है इस समाज के पास न तो घर है और न ही रोजगार न ही इनके पास आधार कार्ड जैसी सुविधाएं हैं सरकर इस समाज को सरकार से मिलने वाली योजनाएं मुहिया कराएं और इस समाज के आधार व ज़रूरी मूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article