फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; बहराइच जिला में स्वास्थ केंद्रों का हाल है बेहाल, चित्तौरा ब्लाक अंतर्गत राजापुर माफ़ी में बने स्वास्थ केंद्र में स्वास्थ सेवाओं का अभाव | New India Times​बहराइच जिला में स्वास्थ केंद्रों का बुरा हाल है। स्वास्थ सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकारें जहां तमाम दावें करती हैं और काफी पैसे भी खर्च करती हैं लेकिन क्या ये दावें सम्पूर्ण रूप से सही साबित होते हैं शायद नही। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिला के चित्तौरा ब्लाक अंतर्गत राजापुर माफ़ी ग्राम सभा का सामने आया है, जहां स्वास्थ केंद्र तो बना है पर जबसे बना तबसे अब तक स्वास्थ केंद्र का कभी शायद ताला खुला हो या फिर इस स्वास्थ केंद्र पर कोई डॉक्टर बैठा हो या कभी इस स्वास्थ केंद्र से कभी किसी स्थानीय ग्रामीणों का इलाज हुआ हो शायद कभी नहीं। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो स्वास्थ केंद्र जबसे बना तब से अब तक इस स्वास्थ केंद्र पर इनको कभी इलाज की सुविधा नहीं मिल पायी है। आलम यह है कि ग्रामीणों को इलाज के लिए अपने क्षेत्रों से लगभग 7 से 8 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बहराइच जिला चिकित्सालय में इलाज कराना पडता है। अब देखना यह है की प्रदेश की योगी सरकार इस तरह की समस्याओं का कैसे निदान करती है और लोगों बेहतर स्वास्थ सेवाऐं मुहैय्या कराती है ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article