ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड-यवतमाल ( महाराष्ट्र ), NIT; राम नवमी के अवसर पर यवतमाल जिला के उमरखेड शहर में निकाली गई रैली | New India Times​देश  भर में धूम से मनाई गई राम नवमी का उत्साह उमरखेड शहर में भी राम भक्तो की निकाली गई रैली में देखने को मिल रहा था। इस बीच रैली में राम रथ तथा छोटे बच्चों में हनुमान बजरंग बली का रूप लेने से शहर वासियों के लिए केंद्र बिंदु बन गए थे। उसी तरह यह रैली सुबह साई मंदिर से निकलते हुए संजय गांधी चौक, शिवजी चौक, अबरार चौक, मवला अली चौक, नाग चौक से होते हुए साई मंदिर पर समाप्त हुई। इस रैली में शामिल सभी लोगों के लिए कुछ राजनैतिक और सामाजिक संघटनों ने पानी, बिस्किट, शरबत का इंतेज़ाम रखा था। जब रैली शहर के अलावा चौक पहुंची तो उस चौक के कुछ  युवा जो हर समय सामाजिक काम में  आगे आते हैं उन युवाव के साथ जष्ट नागरिकों में से भी कुछ लोगों ने रैली का स्वागत फूलों से किया तथा पानी और बिस्कीट का भी इतन्तेज़ाम किया। जिससे हिन्दू मुस्लिम एकता की एक अछि पहल के तौर पर शहर में उस कार्य को देखा जा रहा है। राम नवमी के अवसर पर यवतमाल जिला के उमरखेड शहर में निकाली गई रैली | New India Times​रैली का सुवागत  करते समय ज्येष्ठ समाजसेवक अब्दुल सत्तर बाबू साहब, आसिफ खान, हाजी इरशाद, फ़िरोज़ अबरार साहब, शेख़ इमरान, खालिद शाह, परवेज़ अलीशाह, रहमत खान के साथ अन्य लोग मौजूद थे। इस रैली को देखते हुए पुलिस प्रशसन की और से तगड़ा बंदोबस्त रखा गया था। रैली को सफल बनाने के लिए श्री राम मित्र मंडल के सभी सदस्यों ने अपना पूरा योगदान दिया तथा शहर वासियों का आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article