गोपाल किरन समाज सेवी संस्था को दिल्ली में मिला सजग जल प्रहरी सम्मान | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गोपाल किरन समाज सेवी संस्था को दिल्ली में मिला सजग जल प्रहरी सम्मान | New India Times

सामाजिक विकास कार्यों के लिए साउथ एशिया लेवल पर हमेशा आगे रहने वाली गोपाल किरन समाज सेवी संस्था को नव प्रभात जन सेवा संस्थान दिल्ली द्वारा कांस्टीट्यूशन क्लब, दिल्ली में आयोजित जल संसद में सजग जल प्रहरी सम्मान दिया गया।
समाज रत्न अवॉर्ड से सम्मानित गोपाल किरन समाज सेवी संस्था, ग्वालियर निरंतर पर्यावरण रक्षा व जल संरक्षण की दिशा में कार्यरत है। यह अवॉर्ड संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि जल संरक्षण पर आयोजित उक्त कार्यक्रम में श्री एस. एल .अटेरिया (सबलगढ़, मुरैना), डॉ. सीताराम टैगोर जो कि गोपाल किरन समाज सेवी संस्था से भी जुड़े हैं और रामभरोसे मीना सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक प्रधान (पूर्व आईएएस) पर्यावरणविद श्री ज्ञानेंद्र रावत थे एवं विशिष्ट अतिथियों में सर्वश्री सुरेश भाई (अध्यक्ष, हिमालय बचाओ अभियान), डॉ. जगदीश चौधरी (अध्यक्ष, ग्रीन इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट), शैलेन्द्र ठाकुर (ह्यूमन राइट एक्टिविस्ट), प्रो. प्रभा कुमार लक्ष्मणन (दिल्ली विश्वविद्यालय) एवं रमेश भाई (गांधी वादी, साहित्यकार) शामिल रहे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के पदाधिकारी और कलाकर्मी श्री किशोर श्रीवास्तव ने संस्था का परिचय देते हुए संस्थान के उद्देश्यों एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए *जल संसद* कार्यक्रम की आवश्यकता को रेखांकित किया तत्पश्चात अतितिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात संस्थान के स्तंभ एवं पूर्व दूरदर्शन अधिकारी व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अमर नाथ अमर ने अतिथियों का परिचय दिया और अतिथियों के सम्मान के साथ ही उनके बेहतरीन संचालन और अनेक महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ *जल संसद* कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि श्री ज्ञानेंद्र रावत ने जल के महत्व और जल संरक्षण पर अपने प्रयोगों पर चर्चा करते हुए एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म के मध्यम से चंडीगढ़ में सुखना नदी को सूखने से बचाने के अपने अभियान को भी सबके साथ साझा किया।
श्री सुरेश भाई ने एक गीत के माध्यम से नदी बचाने की सुंदर कवायद की। अन्य सभी वक्ताओं ने भी जल संरक्षण की महती आवश्यकता और छोटे छोटे प्रयोगों के माध्यम से जल बचाने के तरीकों पर विचार विमर्श करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के अगले चरण में श्री अनमोल चावला के संचालन में पैनल डिस्कशन के दौरान पेट्रोल, डीजल की तरह जल के प्रयोग को महंगा किये जाने के सुझाव पर अतिथि प्रतिभागियों के साथ चर्चा हुई। चर्चा के दौरान अधिकांश वक्ताओं ने जल को महंगा करने के स्थान पर उसके किफायती प्रयोग/अपव्यय को रोकने के लिए जन जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में संस्था के सचिव श्री राज कुमार दुबे/अध्यक्ष, श्रीमती सुमन द्विवेदी ने सभी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.