त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी से रसेना ग्राम के लिये जो सड़क बनाई जा रही है वह कार्य करीब 6 माह से चल रहा है लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हुआ है। शुरू से ही ठेकेदार की लापरवाही से कार्य गुणवत्ताहीन किया जा रहा है। पहले मुरम भी मिट्टी वाली डाली गई हैं व कही कही तो वह भी नहीं डाली गई हैै न ही उस मुरम को रोलर से सही दवाया गया। सड़क निर्माण मैं जो गिट्टी की मात्रा गिरनी थी वह भी मनचाही डाली गई और उसी के ऊपर सड़क पर डामरीकरण किया जा रहा ह्रै। कहीं कहीं गिटटी की मात्रा न के बराबर डाली गई है जिसके कारण सडक में गिट्टी होने के बाद भी रास्ता कीचड ग्रस्त हो गया है।

कीचड के कारण गढ्ढे ज्यादा होने से आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिसके कारण ग्रामीण जन परेशान हो रहे हैै। यहां ठेकेदार व अधिकारी की मनमानी के चलते यह सड़क निर्माण कार्य व नव निर्माण सड़क भ्रष्ट्राचार की भेट चढ़ रही है। यह सड़क देवरी से जमुनिया ग्राम, खेरूआ ग्राम व, पिपरिया पाठक ग्राम, खेरी ग्राम, छिंदली ग्राम आदि ग्रामों की सीमा से गुजरता हुआ बनाया जा रहा ह्रै। इन ग्रामों के लोगों को सड़क कार्य में विलंब होने व गुणवत्ता हीन सामग्री युक्त सड़क निर्माण कार्य होने से काफी समस्या का सामना करना पड रहा है। फिर भी उच्च अधिकारी चुप्पी साध के बैठे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे अधिकारी व ठेकेदारी की सेटिंग से सड़क बनाई जा रही है।
