मोहम्मदी में मोहर्रम के पाचवीं, सातवीं और दसवीं तारीख को निकलने वाले जुलूसों के मार्गो का उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने लिया जायजा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

मोहम्मदी में मोहर्रम के पाचवीं, सातवीं और दसवीं तारीख को निकलने वाले जुलूसों के मार्गो का उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने लिया जायजा | New India Times

मोहर्रम के पाचवीं, सातवीं और दसवीं तारीख को निकलने वाले जुलूसों के मार्गों का आज उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने जायजा लिया जिसमें सबसे पहले बाजार खुर्द और शुक्ला पूर्व में स्थित इमामबाड़ा से उठने वाले जुलूसों के बारे में जानकारी ली, जिसमे सफाई, विधुत तारों से आने वाले समस्या के साथ अन्य के बारे में जानकारी की।उपजिलाधिकारी ने शुकलापुर, नत्थू चौराहे से बाजार गंज अस्पताल रोड से बरबर चौराहे तक के जुलूस के मार्गों को देखा।

उप जिलाधिकारी स्वाति शुक्ला से मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष अब्बास नकवी ने श्री नरेंद्र कुमार रस्तोगी के मकान से बरबर चौराहे तक गड्ढा और मलबा को 9 मोहर्रम तक साफ कराने का अनुरोध किया जिससे जुलूस में कोई गतिरोध न आऐ जिस पर उप जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को 09 मोहर्रम तक सड़क पर मौजूद मलबा सहित अन्य गन्दगी साफ कराने को कहा। जुलूसो के मार्गों के दौरे में साथ रहे विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी महेंद्र कुमार ने विधुत विभाग के अवर अभियंता से जिन मार्गो पर तार नीचे है तत्काल सही कराने के निर्देश दिऐ। इस भ्रमण में पुलिस टीम भी साथ रही। वही मोहर्रम कमेटी के सचिव मो० हसन नकवी, भोला जैदी, जमन अली सहित समाजसेवी व पत्रकार शिवम राठौर, पत्रकार आकाश सैनी एडवोकेट, पत्रकार रवि शुक्ला व अन्य कमेटी पदाधिकारी भी साथ रहे ।

By nit