गोपाल किरन समाज सेवी संस्था द्वारा "ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2019" दिये जाने के लिए नामांकन आमंत्रित, अंतिम तिथि 25 सितंबर 2019 | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

गोपाल किरन समाज सेवी संस्था द्वारा "ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2019" दिये जाने के लिए नामांकन आमंत्रित, अंतिम तिथि 25 सितंबर 2019 | New India Times

गोपाल किरन समाज सेवी संस्था (Regd. by Govt. of MP India) द्वारा ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड दिया जाना निश्चित किया गया है। संस्था द्वारा साउथ एशिया कॉन्क्लेव अवॉर्ड भारत और नेपाल के सफल अयोजन के बाद अब गोपाल किरन समाज सेवी संस्था लेकर आयी है “ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2019″।
इस अवॉर्ड से देश की चुनिंदा शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड साउथ एशिया कॉन्क्लेव कार्यक्रम में प्रदान किया जायेगा। कार्यक्रम भारत के हृदय प्रदेश के ग्वालियर शहर में अक्टूबर माह में आयोजित होगा।

यह अवार्ड उन शख्सियतों को प्रदाय किया जायेगा जिन्होंने समाज कल्याण, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पानी बचाओ और स्वच्छता, साहित्य, उद्योग, खेलकूद, कला, पत्रकारिता, एनजीओ, नए व्यापार आदि में नवाचार करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। उपरोक्त महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु चुने गए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को यह अवॉर्ड दिया जा रहा है।

नामांकन की प्रक्रिया

ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2019 के नामांकन हेतु अपनी जानकारी (बॉयोडाटा, प्रोफाइल) हमारे ईमेल एड्रेस पर भेजें:

Website:
www.gksss.wordpress.com
E-mail: gksss85_org@rediffmail.com

अंतिम तिथि:- 25 सितम्बर, 2019 (शर्तें लागू)

चयन प्रक्रिया

ग्लोबल अचीवर्स अवॉर्ड 2019 में चयन एक निर्धारित निर्णायक मंडल द्वारा किया जायेगा। निर्णायक मंडल का अंतिम निर्णय सर्वमान्य होगा। निर्णायक मंडल में साहित्यकार, पत्रकार, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, प्रोफेसर, विधिवेत्ता व वरिष्ठ समाज सेवियों को रखा गया है।

1. अपना पूरा नाम
2. आपके द्वारा किए जाने वाले कार्य
3. यदि आप संस्था से जुड़कर कार्य कर रहे हैं तो संस्था का नाम
4.आपका पूरा पता, मोबाइल नम्बर
एवं ईमेल आईडी
5.आपके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी एवं उसका प्रभाव के कुछ फोटोग्राफ्स एवं न्यूज़।

नोट:- किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क करें:
श्रीप्रकाश सिंह निमराजे- 9425118370
जहाँआरा- 8349891437
शैलेन्द्र कुमार लाल- 7292007478
तेजस जैन- 9767074555

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article