शिक्षक दिवस पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या शिक्षण संस्थान ने किया कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:शिक्षक दिवस पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या शिक्षण संस्थान ने किया कार्यक्रम का आयोजन | New India Times

छात्र की कामयाबी पर सबसे ज्यादा खुशी उसके शिक्षक व गुरु को ही होती है क्योंकि हर अध्यापक चाहता है कि उस से शिक्षा ग्रहण किए हुए बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, पीसीएस के साथ-साथ दुनिया में जो सबसे जरूरी है कि हम सबसे पहले इंसान बने क्योंकि एक बेहतर इंसान ही एक श्रेष्ठ समाज की रचना करता है एक बेहतर समाज का निर्माण करता है, उक्त विचार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कन्या शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित मोहल्ला शेख टोला में एक कार्यक्रम के अंतर्गत समाजसेवी मोहम्मद हसीन अंसारी प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक तरफ गुरु खड़े हैं दूसरी तरफ भगवान खड़े हैं लेकिन हमें गुरु को ही सबसे पहले प्रणाम करना है क्योंकि उसी ने हमें बताया है की भगवान क्या है, अल्लाह क्या है, उसकी महिमा क्या है।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। नाटक और एकांकी के माध्यम से बताया गया की एक अच्छे अध्यापक की भूमिका क्या होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोहम्मद सलीम अंसारी, मोहम्मद शकील, सफिया शेख, अफरोज जहां, अकील अहमद, अरशद अहमद मास्टर, अफसर सर, हरि कृष्णा, कामता प्रसाद समेत विद्यालय प्रबंध समिति के सभी लोग उपस्थित रहे।

By nit