रहीम हिंदुस्तानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में नगर पंचायत द्वारा नालियां तोड़ने की बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। इस मामले की जानकारी पीड़ितों ने क्षेत्र की विधायिका कलावती भूरिया को दी। विधायिका कलावती भूरिया तुरंत चंद्रशेखर आजाद नगर पहुंची एवं पीड़ितों से रूबरू हुई और उनकी समस्याएं सुनीं। इस पर विधायिका भूरिया ने कहा कि बेवजह किसी भी व्यक्ति को कोई परेशान करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
साथ ही इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दुर करना एवं उनके कार्यों में सहयोग करना मेरा धर्म है। अब किसी की किसी भी प्रकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ईद के अवसर पर बोहरा समाज और मुस्लिम समाज को उन्होंने बधाई भी दी।
