जय हिंद ग्रुप व अजमेर सिंह भूरिया के नेतृत्व में निकली भव्य कावड़ यात्रा, झकनावदा मधु कन्या नदी का जल भरकर रायपुरिया शिव मंदिर पर होगा जलाभिषेक | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:जय हिंद ग्रुप व अजमेर सिंह भूरिया के नेतृत्व में निकली भव्य कावड़ यात्रा, झकनावदा मधु कन्या नदी का जल भरकर रायपुरिया शिव मंदिर पर होगा जलाभिषेक | New India Times

झाबुआ जिले के झकनावदा से जय हिंद ग्रुप अजमेर सिंह भूरिया के नेतृत्व में द्वितीय वर्ष विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें झकनावदा स्थित बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर के समीपस्थ बह रही मधु कन्या नदी का पवित्र जल लाकर अजमेर सिंह भूरिया मित्र मंडल ने बाबा भूतेश्वर का जलाभिषेक कर कावड़ यात्रा की शुरुआत की। उक्त कावड़ यात्रा में करीब 2000 कावड़ यात्रियों ने अपने कांधे पर कावड़ उठाकर बोल बम के नारों के साथ यात्रा की शुरुआत की उक्त यात्रा में संजय कोठारी मित्र मंडल के मांगीलाल पडियार, पारस जैन, श्रीमती दुर्गा पडीयार, एसएम कुमट, जयंतीलाल कोटडिया, अभय जैन, वीरेंद्र गोस्वामी, लक्ष्मण चौधरी आदि ने एकत्रित होकर कांवड़ियों को चाय सल्पाहार करवाया गया,।
उक्त कावड़ यात्रा झकनावदा से कुम्हार मोहल्ला, सदर बाजार, मिस्त्री मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड से चलकर सेमरोड ,बोलासा ,बनी होते हुए रायपुरिया पहुंचेगी जहां शिव जी के मंदिर पर मधु कन्या के पवित्र जल से जलाभिषेक कर यात्रा का समापन करेंगे।
उक्त यात्रा में वंदे मातरम ग्रुप बाग म्यूजिकल पार्टी के सुप्रसिद्ध कलाकार केशव बघेल ने अपने साथियों के साथ बाबा महाकाल के रंगारंग भजनों की प्रस्तुति दी।

उक्त कावड़ यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुश्री निर्मला भूरिया, भरतलाल पाटीदार, अंबालाल मेहता, पूनमचंद डामर, जयपाल सिंह सरपंच, गलिया छापरी, मेघु भाई मोकमपुरा, कुलदीप कुलहारीया, लिंबा वसुनिया, दशरथ निनामा, गोबरिया भूरिया, संजय भंडारी पेटलावद, चरण सिंह लववंशी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.