यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के जिला महामंत्री रहे अब्दुल सगीर भाई का आज देहांत हो गया। उनको शिक्षक संघ एकिकृत धौलपुर के द्वारा गांधी पार्क में शोक सभा कर श्रंद्धाजलि दी गई।
चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि अब्दुल सगीर बहुत ही मिलनसार, खुशमिजाज, प्रखर प्रवक्ता के साथ खेल प्रेमी भी थे।
जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा व जिला महामंत्री मनोज पोसवाल ने अपने संबोधन करते हुए बताया कि शिक्षक संघ एकिकृत में सन 2012से जुड़े और 2015 में विधवत रूप से शामिल हुए और 2016 मे जिला महामंत्री बने। उन्होंने संग़ठन को बहुत ही मजबूती दी और संग़ठन के प्रति समर्पित रहे।
इस श्रदांजलि सभा में धौलपुर ब्लॉक अध्यक्ष हफीज खान, जिला उपाध्यक्ष चोल सिंह, गंगा राम गुर्जर, अनुज गर्ग, प्रीति परमार, देवेंद्र गौड़, वचन सिंह तथा खेल प्रेमी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
