पश्चिम रेल्वे मण्डल प्रबंधक ने मेघनगर रेलवे स्टेशन का किया अचानक दौरा | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:पश्चिम रेल्वे मण्डल प्रबंधक ने मेघनगर रेलवे स्टेशन का किया अचानक दौरा | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर पश्चिमी रेल्वे मण्डल के गुजरात व राजस्थान सीमा को जोड़ने वाले एक मात्र मेघनगर रेलवे स्टेशन पर रतलाम मंडल प्रंबधक अचानक रविवार होने के बावजूद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे प्रबंधक की आने की खबर मिलते ही स्टेशन के सारे कर्मचारी हरकत में आ कर साफ सफाई का ढोंग दिखाते हुए नजर आए। पत्रकार व नगर के प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा रतलाम मंडल प्रबंधक को स्टेशन से संबंधित कई समस्याओं से अवगत करवाया तीन राज्यों को जोड़ने वाला एक मात्र रेलवे स्टेशन मेघनगर का प्लेटफार्म क्रमांक 4 पर महिला या पुरुष टॉयलेट ही नहीं जिस पर संग्यान दिलाया गया डीआरएम के आने से ठीक 10 मिनट पहले ही मेमो लोकल ट्रेन पर हजारों यात्री रेलवे नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रेलवे पटरी क्रॉस करते हुए नजर आये रेलवे पुलिस तमाशबीन बन नजारा देखते रही।
सफाई व स्वच्छता के नाम पर मेघनगर रेलवे स्टेशन शून्य है जो हमेशा स्वछता भारत मिशन को ठेंगा दिखाता रहा है।
इस स्टेशन की सुध लेने वाले कुछ इक्का-दुक्का सफाई कर्मी ही है जो बिना स्वच्छता सफाई कीट के झाड़ू लगाते हुए दिखाई दिये इतने बड़े एक मात्र रेलवे स्टेशन पर दो अल्पाहार कैंटीन है जो हमेशा अवररेट एवं गुणवत्ता विहीन सामान की बिक्री करती है व हमेशा विवादों के चलते बंद पड़ी रहती है ! जितने भी निर्माण कार्य स्टेशन पर होते है उनमें गुणवत्ता का भी ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जाता है !
जो हमेशा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते हुए नजर आते हैं रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात मेघनगर को पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा दी गई है। रेलवे ब्रिज का कार्य धीमी गति से चल रहा है। ठेकेदार की लापरवाही और समस्याओं को लेकर पत्रकारों ने सवाल दागे तो रेलवे मंडल प्रबंधक पल्ला झाड़ते नजर आये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article