कल्याण के एपीएमसी मार्केट में दिनदहाड़े लड़की की हत्या से सनसनी | New India Times

शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाना (महाराष्ट्र), NIT:

कल्याण के एपीएमसी मार्केट में दिनदहाड़े लड़की की हत्या से सनसनी | New India Times

कल्याण शहर में दिनदहाड़े एक लड़की की हत्या होने से शहर में सनसनी फैल गई है। मौक ए वारदात पर परिमंडल 3 पुलिस के सभी बड़े अधिकारी पहुंचे । लड़की की हत्या के पीछे क्या राज हो सकता है यह अभी स्पस्ट नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में गुनहगारों को तत्काल पकड़ने के लिए पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया गया है और जल्द ही आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कल्याण एपीएमसी मार्केट में शाम लगभग 5 बजे के दरम्यान प्रिया नामक लड़की एक्टिवा गाड़ी में आती है, उसके पहुंचने के पश्चात दो पल्सर सवार युवक वहां पहुंचते हैं और आपस में कुछ समय बात करते हैं कि उसी दरम्यान एक युवक चाकू निकाल कर लड़की पर हमला कर देता है। लड़की की आवाज सुनकर कुछ मजदूर वहां पहुचते है तबतक दोनों युवक घटना स्थल से फरार हो जाते हैं। मथाडी कामगार उस लड़की को घायल अवस्था में नजदीकी फोर्टिज हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करते हैं जहां पर इलाज के दरम्यान उस लड़की की मौत हो जाती है। इस तरह दिनदहाड़े लड़की की हत्या से कल्याण शहर में सनसनी मच गई है।

परिमंडल 3 पुलिस सीसीटीवी फुटेज से लेकर लड़की का मोबाइल आदि सभी बातों की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुवा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article