एक गांव ऐसा भी: स्कूल जाने का रास्ता है कीचड़ से लबालब बच्चे हो रहे परेशान | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:एक गांव ऐसा भी: स्कूल जाने का रास्ता है कीचड़ से लबालब बच्चे हो रहे परेशान | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत रंभापुर मे शासकीय स्कूल तक जाने का सरकारी रास्ता अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। यहां रासतजगह-जगह गड्ढों के साथ कीचड़ से लबालब भरा हुआ है।
छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने ओर आने में बहुत परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल के बच्चें फिसलकर कीचड़ से भरे रास्ते में गिर जाते हैं, जिससे छात्र-छात्राओं के हाथ-पैर में भी चोटें आई है और उनके गणवेश भी गंदे हो जाते है। सड़क पर कीचड़ होने के कारण ग्रामीणों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार मोटर सायकल चालक भी गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया की देश की आजादी को 72 साल बित जाने के बाद भी रोड नही बना रोड बनाने की मांग संबंधित अधिकारियों को कर चुके हैं। लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी इस रोड के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मेघनगर आगमन पर इस मुद्दे को उठाया गया था । तब इस रोड की घोषणा कर टेंडर हुआ था ! लेकिन टेंडर की राशि आज तक ग्राम पंचायत में नहीं पहुंचने के कारण आज भी हालात जस के तस बने हुए है।

एक गांव ऐसा भी: स्कूल जाने का रास्ता है कीचड़ से लबालब बच्चे हो रहे परेशान | New India Times

विद्यार्थियों ने की पक्का रोड बनाने की मांग जल्द दुरुस्त करने की मांग विद्यार्थियों ने जल्द से जल्द इस सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। विद्यार्थी मुस्कान जैन, राकेश नायक, टीना, मनीषा डामोर, जय नायक,सिमा उर्मिला रोशन मांगीलाल सुरेश नायक सलोनी नायक आदि ने कहा है कि यदि हमारी मांगों पर ध्यान न देते हुए सड़क नहीं बनाई गई तो हम स्कूल जाना बंद कर देंगे।
इस संबंध में चर्चा करने पर ग्राम पंचायत सरपंच बाबू गणावा ने बताया कि यदि किसी बड़ी योजना से ग्राम पंचायत रंभापुर को उक्त रोड का टेंडर या पैसा मिलता है ! तो हम जल्दी ही रोड को बना कर राहत प्रदान करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article