मेघनगर जे.के सीमेंट के गोदाम से लाखों के माल की हेराफेरी मामले में एफआईआर दर्ज | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:मेघनगर जे.के सीमेंट के गोदाम से लाखों के माल की हेराफेरी मामले में एफआईआर दर्ज | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर औद्योगिक क्षेत्र में जेके सीमेंट का गोडाउन पिछले पांच वर्षो से संचालित हो रहा है। जेके कंपनी के अधिकारियों के अनुसार गोदाम से 19.35 मेट्रिक टन लगभग 6 लाख रुपये की सीमेंट की हेरा फेरी होना मेघनगर पुलिस को बताया गया है जिसका आरोप कंपनी केC&F वरुण गांधी द्वारा मेघनगर के युवक इंद्रजीत सिंह कर्णावत पर लगया व कपनी द्वारा मेघनगर पुलिस थाना में इंद्रजीत के खिलाफ मुकदमा दायर करवाया गया है। जबकि इस मामले में इंद्रजीत का कहना है की मुझ पर लगे सारे आरोप बे बुनियाद हैं।

पुलिस ने इंद्रजीत पर आई पीसी की धारा 406 में मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर जेके सीमेंट के C&F रतलाम निवासी विनोद पिता भवरलाल गांधी जिन्होंने मेघनगर एवं अलीराजपुर में सीमेंट का एजेंसी कारोबार पिछले 5 वर्षों से मेघनगर के औद्योगिक क्षेत्र में ले रखा है। उन्होंने अपने गोडाउन से पिछले कुछ दिनों में 19 मेट्रिक टन, करीब 6 लाख रुपये की सीमेंट गयाब होना बताया। वरुण जब मेघनगर स्थित सीमेंट गोदाम पर अपने कर्मचारी इंद्रजीत के साथ पहुंचे तो वहां पर फटी कटी बोरियां ही मिली जबकि कई मेट्रिक टन माल गोडाउन में होना था। कंपनी ने इंद्रजीत सिंह कर्णावत पर सीमेंट हेरा फेरी का आरोप लगते हुए मेघनगर पुलिस थाना में इंद्रजीत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। वही इस मामले में जेके सीमेंट को लोड अन लोड करने की पोस्ट पर काम कर रहे इंद्रजीत का कहना है कि मुझ पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं, मेरी बेगुनाही के सारे पुख्ता सबूत इंट्री रजिस्टर में लिखित है। मेरे द्वारा माल कब कब कहां और किस ट्रांसपोर्ट के द्वारा दिया गया है साथ ही ये सारा पेंडिंग बिलिंग और गोडाउन में माल शॉर्टेज का मामला है जिस वजह से कंपनी मुझ पर झूठे आरोप C&F की मिलीभगत से लगा रही है। दोनों पक्षों के बयान लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.