शारिफ अंसारी, ब्यूरो चीफ, थाना (महाराष्ट्र), NIT:

झारखंड में हुए मॉब लीनचिंग के शिकार तबरेज़ अंसारी की विधवा पत्नी शाइस्ता अंसारी को इंसाफ दिलाने के लिए बुधवार को भिवंडी कांग्रेस अध्यक्ष शोएब गुड्डू के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने उप ज़िला अधिकारी (प्रांत अधिकारी) के द्वारा राष्ट्रपति को प्रेषित एक मांग पत्रक दिया गया जिसमे मांग की गईं कि शाइस्ता अंसारी 50 लख ₹ की आर्थिक मदद की जाए आरोपियों को फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट के ज़रिए मुकदमा चला कर फांसी की सज़ा दी जाए । इस मौके पर भिवंडी कांग्रेस के अध्यक्ष शोएब गुड्डू ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो देखर कर बहुत दुख होता है किस तरह एक मजबूर इंसान बांध कर मारा जा रहा है उससे जय श्री राम के नारे लगवाए जा रहे है । देश मे क़ानून है पुलिस है कोर्ट है अगर कोई गलती करता है तो उसे कानून सज़ा देगा । सड़को पर अगर इस तरह भीड़ सज़ा देगी तो देश के लिए अच्छे संकेत नही है । तबरेज़ की हत्या के बाद एक मासूम लड़की की ज़िंदगी बर्बाद हो गई उसके न सास है न ससुर है न परिवार में कोई देख रेख करने वाला है पति ही उसका सहारा था । उस लड़की को इंसाफ मिलना चाहिए । कातिलों को सज़ा मिले जिससे किसी दूसरे के घर का चिराग न बुझे।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रवक्ता इकबाल सिद्दीकी ने कहा कि देश मे धार्मिक आधार पर लीनचिंग बढ़ती जा रही है जो देश के लिए घातक साबित हो सकती है । आज मुस्लिम समाज बहुत गुस्से में है सरकार की जवाबदारी है कि वह ऐसे धार्मिक उन्मादी लोगो पर लगाम लगाए । सरकार एक तरफ नारा दे रही है सबका साथ सबका विकास और सबका विशवास पर नारे के उलट देश मे काम हो रहा है अगर इस तरह धर्म के आधार पर लोगों को प्रताड़ित कर मारा जाएगा तो अल्पसंख्यक समाज का विश्वास सरकार कैसे जीत पाएगी ।इस मौके पर ज़की अंसारी , ज़ाकिर मोमीन , अख्तरी अंसारी , शबनम शेख , अनीसा अंसारी , इस्माइल थोरगे , अनस अंसारी , हकीम शेख़ , रमज़ान शेख मौजूद रहे ।
