एसडीएम ने अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्त, बिना अनुमति चल रहा था खनन परिवहन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत दमुआ रोड स्थित सग्गम गुलाई के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक MP 28 AC 9133) अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाई गई।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कामिनी ठाकुर द्वारा कार्रवाई करते हुए लाल रंग की महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली को नायब तहसीलदार मोहित बोरकर और पटवारी की सहायता से जब्त किया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जुन्नारदेव थाने में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगभग तीन घन मीटर खनिज रेत भरी हुई थी और बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.