विभागीय अधिकारी अपने कार्यों का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें: ग्वालियर कलेक्टर | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

विभागीय अधिकारी अपने कार्यों का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें: ग्वालियर कलेक्टर | New India Times

सभी विभागकिीय अधिकारी अपने-अपने विभाग में आगामी तीन माह, छ: माह और इस वर्ष किन कार्यों पर विशेष ध्यान देंगे और शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करेंगे, इसका प्रजेण्टेशन अगली बैठक में प्रस्तुत करें। कलेक्टर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।

विभागीय अधिकारियों से कहा है कि हमें अपने लक्ष्य तीन माह, छ: माह और वर्ष भर के लिए निर्धारित करना होंगे और उनकी प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करें। आगामी दिनों में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई कार्ययोजना की समीक्षा की जायेगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिए हैं कि एक जुलाई से विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण भी प्रारंभ किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान सीएम हैल्पलाईन के प्रकरण, न्यायालयीन प्रकरण, शासन, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के द्वारा प्राप्त हुए पत्रों और प्रकरणों की पंजी तथा उनकी समीक्षा भी की जायेगी और अपने-अपने विभाग के सभी रिकॉर्ड चुस्त-दुरूस्त रखें। कार्यालयों में सभी पंजियां व्यवस्थित संधारित पाई जाना चाहिए। जिन कार्यालयों का रिकॉर्ड एवं पंजियां संधानित नहीं पाई गईं, उनके विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। एक जुलाई से सप्ताह में तीन दिन क्षेत्र का भ्रमण कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का भी निरीक्षण किया जायेगा। जिन विभागों के क्षेत्र में कार्य चल रहे हैं वे अपने-अपने कार्यों को तेजी से पूरा करने का कार्य करें। निर्माण कार्यों और विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जिले में वृक्षारोपण के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की। जिन विभागों को वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं वे वृक्षारोपण हेतु गड्डे करने के साथ ही उनकी नम्बरिंग का कार्य भी साथ में ही करें। आगामी 15 दिनों में जिले में वृहद वृक्षारोपण का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.