खोराडीह में स्वच्छता अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया गया, ग्राम प्रधान की अगुवाई में चला अभियान | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:

New India Times

ग्राम पंचायत खोराडीह के अचलपुर बस्ती में स्वच्छता अभियान के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। ग्राम पंचायत कार्यालय द्वारा पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण करने वालों को कट स्टोन खड़ंजा, पक्का नाला, वृक्षारोपण स्थल और बाउंड्री पर किए गए कब्जे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए थे। नोटिस में यह भी कहा गया था कि यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

खोराडीह में स्वच्छता अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया गया, ग्राम प्रधान की अगुवाई में चला अभियान | New India Times

इसी क्रम में आज ग्राम प्रधान महेश प्रसाद कोल की पहल पर जेसीबी, ट्रैक्टर, सफाई कर्मियों और श्रमिकों की मदद से मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया गया तथा मजरे को साफ-सुथरा कराया गया।

अभियान के दौरान मौके पर गोपाल सिंह, नित्यानंद सिंह (जिला सचिव, अपना दल एस), अजय तिवारी, महेश यादव, अजय यादव, सोनू पाठक, चुम्मन यादव, शिवचरन, गौतम, लालबहादुर कोल, विक्रम और राजेश सहित कई लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article