पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सरदारपुर तहसील के गांव भरावदा से लोधा समाज के दो होनहार युवा खिलाडी कृष्णा पिता संतोष पटेल व पूर्णिम पिता स्व.विनोद पटेल llva School indore की तरफ से 1st नेपाल इंश्योरेंस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने नेपाल गये हुए थे, नेपाल में llva school indore की टीम इंडिया म.प्र. का मुकाबला पोखरा क्रिकेट ऐकडमी टीम से हुआ। 5 मैचों की सीरीज 3-2 से विजय होकर दोनों खिलाड़ी नेपाल से अपने गांव भरावदा पहुंचे।
दोनों प्रतिभाशाली खिलाडियों के घर पहुंचने पर पुरा लोधा समाज व गांव भरावदा के ग्रामीणजनों व मित्रों ने दोनों खिलाडियों का जमकर उत्साहवर्धक स्वागत किया व प्रतियोगिता में दोनों खिलाडियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की गई और दोनों खिलाड़ीयों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी। 
दोनों खिलाड़ी लोधा समाज के प्रतिष्ठित परिवार सम्मानीय स्व.श्री कंवरलाल जी पटेल पूर्व लोधा समाज अध्यक्ष धार व पूर्व भूमि विकास बैंक धार के अध्यक्ष के परिवार से हैं। उक्त जानकारी संतोष पटेल भरावदा द्वारा दी गई है।
