प्रीति श्रीवास्तव, जयपुर (राजस्थान), NIT:
नृत्यांशी कला सोसायटी द्वारा इंटरनेशनल डांस डे के उपलक्ष्य में 29 अप्रैल को जयपुर में डांस कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता कला संस्कृति बचायो अभियान के अंतर्गत की जा रही है।
कार्यक्रम की जानकारी महासचिव प्रीति श्रीवास्तव ने दी। उन्होंने बताया की इन्टरनेशनल डान्स डे पर कला सोसाइटी प्रतिभाशाली बच्चों के लिए यह आयोजन पिछले दस सालों से लगातार कर रही है। यह सोसाइटी कला के बहुमुखी प्रतिभा की धनी है, यह पिछले दस सालों से लगातार संस्था मंच प्रदान कर प्रतिभा की खोज कर रही है जिसमें 3 वर्ष की आयु के बच्चों से लेकर 30 वर्ष तक के प्रतियोगी भाग ले सकेंगे। चयनित प्रतिभागी को “नृत्यश्री” की उपाधि से नवाजा जाएगा। जिससे आने वाली भावी पीढ़ी समाज व राष्ट्र के लिए अपनी सेवा दे सकेगे। संस्था अपने उदेश्य पूरा करने के पिछले दस सालों से लगतार कार्य इस क्षेत्र में कर रही है।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध राष्ट्रीय कथक कलाकार मॉस्टर चित्रांशु श्रीवास्तव के नृत्य की विशेष प्रस्तुति देंगे।
योग विश्व रिकॉर्ड, राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जिमनास्टिक, एकरोडांस परफॉर्मेंस मास्टर, मनीष कोठारी, चाइल्ड आर्टिस्ट मास्टर यश राजस्थानी अपनी प्रतिभा के हुनर से दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा देने के लिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विशिष्ट अतिथि राजन सरदार, अम्बालिका शास्त्री, रिंकू गुजर, डॉ राकेश केदावत, पूनम खंगरोत, मेनका गुप्ता, डॉ गोरव भाटिया, अनिता माथुर, अरबाज़ खान, महेश सक्सेना जी रहेंगे।
संस्था अध्यक्ष बृजकिशोर, सचिव प्रीति श्रीवास्तव जी ने कार्यक्रम की इंटरनेशनल डांस डे की बधाई दी है।
कार्यक्रम की होस्ट प्रसिद्ध राखी शुक्ला एंकर कर रही हैं।
