अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों व महुआ गालने वाले मटकों को पुलिस ने तोड़ा, ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा था अवैध शराब बनाने व परोसने का कारोबार | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों व महुआ गालने वाले मटकों को पुलिस ने तोड़ा, ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा था अवैध शराब बनाने व परोसने का कारोबार | New India Times

झाबुआ जिले के रंभापुर मेघनगर में अवैध शराब परोसने वाले ढाबों एवं कच्ची शराब बनाने वाले अड्डों पर पुलिस ने छापेमारी कर भट्टियों व मटकों को नष्ट किया। आदर्श आचार संहिता एवं भगोरिया पर्व को देखते हुए पुलिस द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर की रानू कॉलोनी, रंभापुर व आस पास के ग्रामीण अंचलों व अवैध शराब बेचने वाले दुकान व ढाबे पर दबिश देकर अवैध शराब की धर पकड़ की गई।

अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों व महुआ गालने वाले मटकों को पुलिस ने तोड़ा, ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा था अवैध शराब बनाने व परोसने का कारोबार | New India Times

मुखबिर की सूचना और झाबुआ पुलिस कप्तान श्री विपिन जैन के निर्देश पर झाबुआ सर्विलांस टीम एवं थांदला एसडीओपी एम एस गवली, थाना प्रभारी आरती चराटे, रंभापुर चौकी प्रभारी पायल शर्मा, झाबुआ संविलियन कैमरा टीम में आकाश राठौडिया, प्रताप सिगाड, पवन जमरा, गोपाल झनिया के साथ संयुक्त पुलिस टीम ने रानू कालोनी के पास कच्ची शराब बना रहे अवैध ठिकानों पर कार्रवाई की व कच्ची शराब बनाने की सामग्री और कई लीटर शराब गालने वाले मटकों की तोड़फोड़ मोके पर कई।

अवैध शराब बनाने वाली भट्टियों व महुआ गालने वाले मटकों को पुलिस ने तोड़ा, ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा था अवैध शराब बनाने व परोसने का कारोबार | New India Times

पुलिस वंशराज ढाबे एवं ग्राम रंभापुर के कई अवैध शराब के अड्डों पर से बियर व अंग्रेजी शराब जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत धारा 34 A के तहत आरोपी कविता से 10 लीटर कच्ची शराब, शैलू बारिया झाराडाबर से 20 क्वार्टर लंदन व रॉयल नाइट कीमत 2680, वालसिंह भूरिया से 19 क्वार्टर एमडी कीमत 2850 रुपये व रंभापुर ग्राम से भी कई अवैध शराब दुकान पर छापामार कार्रवाई कर 34 A आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया। एस,डी,ओपी, गवली ने बताया कि अवैध शराब पर छापामार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.