दमोह में यातायात पुलिस की सख्ती, ओवरस्पीडिंग के छह वाहनों पर 6 हजार का जुर्माना, दो वाहन जब्त | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

दमोह में यातायात पुलिस की सख्ती, ओवरस्पीडिंग के छह वाहनों पर 6 हजार का जुर्माना, दो वाहन जब्त | New India Times

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से दमोह यातायात पुलिस द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (भा.पु.से.) के निर्देशन में दमोह-जबलपुर मुख्य मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक दलवीर सिंह मार्को एवं रक्षित निरीक्षक श्रीमती आकांक्षा जोशी के नेतृत्व में यातायात पुलिस की टीम ने वाहनों की जांच की। इस दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाते पाए गए छह वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 6,000 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

जांच के दौरान मालवाहक वाहन में सवारियां ढोने के मामले में एक वाहन तथा शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर एक अन्य वाहन को जब्त किया गया। दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई के बाद प्रकरण निराकरण के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, मालवाहक वाहनों में सवारियां न बैठाएं और नशे की हालत में वाहन न चलाएं। नियमों का पालन कर स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.