भोपाल पुलिस की कैसी निगरानी?हथकड़ी के बावजूद मोबाइल और सिगरेट कैसे?पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

राजधानी की जिला अदालत के बाहर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हथकड़ी पहने एक आरोपी कथित तौर पर पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में सिगरेट पीते और मोबाइल फोन पर बात करते नजर आ रहा है। आखिर पुलिस की निगरानी में आरोपी तक मोबाइल कैसे पहुंचा? मौके पर तैनात पुलिसकर्मी किस थाने से थे और क्या उन्हें इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी? वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो सामने आने के बाद अब पुलिस कमिश्नरेट की ओर से मामले का संज्ञान लेने और जांच कराए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। यदि जांच में लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान, मोबाइल फोन के स्रोत और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सुरक्षा व्यवस्था में कथित चूक की जिम्मेदारी किसकी तय होती है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.