महाराष्ट्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना" के तहत रविवार को धुले तहसील के तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का पालक मंत्री के हाथों होगा भूमिपूजन | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना" के तहत रविवार को धुले तहसील के तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का पालक मंत्री के हाथों होगा भूमिपूजन | New India Timesरक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के संकल्पना से धुलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जहाँ गांव वहां पर विकास के सोच के तहत रविवार को जिले के पालक मंत्री दादा भूसे की प्रमुख उपस्थिति में तहसील क्षेत्र के तीन गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए तीन महत्वपूर्ण सड़क मार्गो के कार्यों के शुभारंभ के लिए रक्षा राज्यमंत्री सांसद डॉ भामरे ने भव्य उद्घाटन शुभारंभ समारोह आयोजन किया है।

महाराष्ट्र की भाजपा व शिवसेना युति सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री ग्राम सडक योजना के अंतर्गत धुलिया तहसील के तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ रविवार को जिले के पालक मंत्री
मंत्री दादा भुसे के हाथों रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे कि अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिससे धुलिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के शिवसेना भाजप युति के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम होने के कारण युति के कार्यकर्ताओं में नये ऊर्जा का संचार होता दिख रहा है।

महाराष्ट्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना" के तहत रविवार को धुले तहसील के तीन प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य का पालक मंत्री के हाथों होगा भूमिपूजन | New India Times

धुलिया तहसील में फागना से बोधगाव इस मार्ग का शुभारंभ रविवार शाम 4 बजे, बोधगाव में फागणे-सावळी तांडा इस सड़क मार्ग के कार्य का शुभारंभ शाम पाच बजे, चिंचखेडा गांव में तथा उडाणे में खेडे से सोनेवाडी इस मार्ग को जोड़ने वाली सड़क मार्ग के कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम होगा। इन तीनो ग्रामों के भूमि पूजन तथा सड़कों के कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर तहसील तथा जिले के शिवसेना और भाजप के प्रमुख पदाधिकारी बबन चौधरी, प्रा. शरद पाटील, प्रा अरविंद जाधव, मनोहर भदाणे, बापुखहेब खालच्या, हिलाल माली, मनीषा जोशी, कैलास पाटील, राम भदाणे, भाऊसाहेब देसले, नितीन पाटील व भाजपा व शिवसेना कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। तहसील क्षेत्र के नागरिकों से इस भूमि पूजन तथा शुभारंभ के ऐतिहासिक क्षणों में उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है।

टॉवर के बगीचे का निखरेगा स्वरूप के तहत तीन करोड़ 98 हजार के कार्य के शुभारंभ के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, रविवार को राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे तथा पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल के हाथों शाम साढ़े चार बजे कार्य का भूमि पूजन किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल तथा रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर भामरे की कागजी पूर्ति और प्रयासों के चलते पर्यटन मंत्री श्री जयकुमार रावल ने ऐतिहासिक टावर गार्डन के रंग रूप निखारने के लिए एक करोड़ 98 हजार रुपये का अनुदान राशि मंजूर किया है।

रविवार की शाम साढे चार बजे टावर गार्डन के नवीनीकरण शुभारंभ कार्य में उपस्थित होने का आह्वान बीजेपी के कार्यकर्ता, नगरसेवक व प्रमुख कार्यकर्ताओं से ज़िला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.