महिलाओं ने शिक्षा और आत्म शक्ति के बल पर बदली समाज की सोच: डॉ रीता मिश्रा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

महिलाओं ने शिक्षा और आत्म शक्ति के बल पर बदली समाज की सोच: डॉ रीता मिश्रा | New India Times

महिलाओं ने शिक्षा और प्रबल आत्म-शक्ति के बल पर स्वयं को सिद्ध किया है, राष्ट्रीय उत्थान में आज महिलाओं की सह-भागिता को नकारा नहीं जा सकता, इस कारण से आज महिलाओं को लेकर समाज की सोच बदल गई है, यह बात शुक्रवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रीता मिश्रा ने सम्मान समारोह में कही।चिकित्सा व सामाजिक क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिये जीएस राज फाउंडेशन और हैप्पीनेस एंड अवेयरनेस मिशन ओर से शॉल-श्रीफल देकर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक इंजीनियर गौरव राजपूत, प्रबंधक एडवोकेट राकेश राजपूत, मिशन के संस्थापक व मानव अधिकार आयोग मित्र अंशुमान शर्मा, बार के पूर्व उपाध्यक्ष व समाजसेवी अधिवक्ता नीरज भार्गव, अधिवक्ता व समाजसेवी शिल्पा डोंगरा, अधिवक्ता अनुपमा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article