ट्रेन ब्लास्ट में आईएस का हाथ होने को लेकर यूपी पुलिस और मध्यप्रदेश सरकार में मतभेद | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​ट्रेन ब्लास्ट में आईएस का हाथ होने को लेकर यूपी पुलिस और मध्यप्रदेश सरकार में मतभेद | New India Timesट्रेन ब्लास्ट मामले में आईएस का हाथ होने को लेकर यूपी पुलिस और मध्य प्रदेश सरकार के बयानों से नया विवाद पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा था कि आईएस ने ब्लास्ट को अंजाम दिया है जबकि यूपी पुलिस का कहना है कि आतंकवादियों के आईएस से सीधे जुड़े होने के कोई सबूत नहीं हैं।​ट्रेन ब्लास्ट में आईएस का हाथ होने को लेकर यूपी पुलिस और मध्यप्रदेश सरकार में मतभेद | New India Timesबुधवार को लखनऊ में आतंकी सैफुल्लाह के एनकाउंटर के बाद यूपी के एडीजी(लॉ एंड ऑर्डर) दलजीत चौधरी ने कहा कि आतंकियों के आईएस से सीधे जुड़े होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि उन्होंने भी माना कि आतंकी आईएस से प्रभावित थे। उन्होंने सैफुल्लाह के पास से आईएस से जुड़ी सामग्री, साहित्य और झंडा बरामद हाेने की भी जानकारी दी। एडीजी के बयान पर मप्र के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के पास तो कोई इनपुट ही नहीं था। हमारी सूचना पर ही उन्होंने 6 लोगों को पकड़ा और सैफुल्लाह का एनकाउंटर किया है। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद जो सबूत मिले हैं, उन पर अल्लाहरऔर ISIS  लिखा पाया गया है। सेंट्रल एजेंसी के साथ मिलकर जांच जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article