संदीप शुक्ला, दतिया (मप्र), NIT:

दतिया कलेक्टर श्री आरपी सिंह जादौन का निर्देश मिलते ही सोमवार को प्रशासन की एक टीम ने बड़ौन कला एवं कोटरा सिंध नदी घाटों पर अवैध रूप से चल रही पनडुब्बियों पर कार्रवाई करते हुए कई संसाधन मौके से जप्त किए। जैसे ही प्रशासन की इस कार्रवाई की जानकारी रेत कारोबारियों को लगी रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया और अधिकारियों से अपने संसाधनों को बचाने के लिए मौके से कई संसाधनों को भगाने में कामयाब हो गए।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम दतिया मनोज प्रजापति ने नायब तहसीलदार नीतीश भार्गव एवं राजस्व अमले के साथ वड़ौनकला एवं कोटरा रेत खदान पर पहुँच कर कार्रवाई की। प्रशासन को देखते ही रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया और पनडुब्बी लेकर दूसरी ओर भाग निकले।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बरौनकला एवं कोटरा रेत खदान पर शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचने से पता चला है कि ठनका नामक स्थान पर चलाई जा रही बिना अनुमति के पनडुब्बी जिससे वाटर लेवल के गिरने के साथ साथ राजस्व की भी चोरी की जा रही थी।
