अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ पटना (बिहार), NIT:

गांधी युवा मंच के संस्थापक अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में NTPC के मानव संसाधन विभाग द्वारा सीएसआर के तहत सैकड़ों स्कूली बच्चों को स्कूल बैग बांटे गए।

बैग का वितरण बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव अनुमंडल अन्तर्गत नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के प्राथमिक विद्यालय पुरबटोला के 200 बच्चों और खटहरी मध्य विद्यालय के 400 से ज्यादा बच्चे-बच्चियों को स्कूल बैग दिया गया।
इस मौके पर कहलगांव प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय सौरभ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, एन टी पी सी के सी एस आर के पदाधिकारी, संतोष कुमार, राजकुमार सरसहाय, गुड्डू लाल, अरविंद कुमार, मो० लड्डू, मो० चांद, बिनय मल्लिका, मनीष कुमार, दीपक, चन्दन, अमित, फंटूस आदि समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
