मेहलक़ा अंसारी, ब्यूरो चीफ बुरहानपुर (मप्र), NIT:

प्रियंका वाड्रा गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में महासचिव की नियुक्ति के साथ साउथ यूपी की ज़िम्मेदारी दिए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा कमल तिराहा पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी,नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया, पूर्व निगमाध्यक्ष एंव पार्षद श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता राजेश भगत, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती तस्नीम मोहम्मद मर्चेंट,ग्रामीण कांग्रेस
ज़िला अध्यक्ष किशोर महाजन, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय उदासीन, सिद्दीक़ पहलवान, इनाम अंसारी गब्बू सेठ, खलील सलामत सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
