मंत्री के हस्तक्षेप के बाद किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले कारोबारी ने किसानों को दिये बकाया 6 करोड़ रुपये | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले कारोबारी ने किसानों को दिये बकाया 6 करोड़ रुपये | New India Times

किसानों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे अदा न करने वाले कारोबारी ने मंत्री के हस्तक्षेप से किसानों बकाया 6 करोड़ रुपये अदा कर दिए हैं। धुलिया लोकसभा क्षेत्र के सटाना के किसानों ने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री तथा सांसद
डॉक्टर सुभाष भामरे से भेंट कर आभार प्रकट किया है।

नाशिक ज़िले की सटाना तहसील क्षेत्र के करीब 90 किसानों ने दिल्ली के एक व्यापारी को 6 करोड़ रुपये का अंगूर रोहितकुमार अँड जातीन कुमार को बिक्री किया था। उक्त कारोबारी ने सटाना क्षेत्र में 90 अंगूर की खेती करने वाले किसानों को कई कोशिशों के बावजूद उनके पैसे नहीं चुका रहा था। वित्तीय संकट में किसानों की यह धोखाधड़ी बहुत दयनीय हो गई थी। सभी 90 अंगूर की खेती करने वाले किसानों ने रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे से मुलाकात की उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई मंत्री भामरे ने किसानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की तथा इस मामले में नासिक के डीजीपी दिघावकर और नासिक के पुलिस अधीक्षक दराडे से प्रकरण में उचित कार्रवाई करने के आदेश जारी किए पुलिस तथा रक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के व्यापारी के पास जमा पैसे की वसूली के लिए लगातार प्रयास किए गए और उनके प्रयास सफल रहे हैं और सभी 90 अंगूर उत्पादकों ने रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के धुलिया संपर्क कार्यालय पर आ कर अटक से 6 करोड़ रुपये की वसूली पर धन्यवाद ज्ञापित किया और भेंट स्वरूप उन्हें अंगूर का पिटारा उपहार दिया है। इस अवसर पर खंडेराव शेवाळे, बापू महादू खैरनार, दगा नारायण वाघ, जिभाऊ कापडणीस. अरुण गुरुजी वाघ, तुषार कापडणीस, राजू मांडोळे, युवराज कापडणीस, अभिमान जाधव आदि किसान उपस्थित रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.