मकसूद अली, ब्यूरो चीफ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

यवतमाल शहर में 92वां अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन का विशाल आयोजन किया गया है जिसमें देश व राज्य के लोकप्रिय पब्लिकेशन ने 172 बुक स्टाल लगाए हैं। इस्लामिक मराठी पब्लिकेशन ट्रस्ट, जमात ए इस्लामी हिन्द यवतमाल की ओर से भी यहां बुक स्टाल लगाया गया जो साहित्यिक एवं पाठकों के लिए आकर्षन का केंद्र बिंदु रहा। यवतमाल जिले के पालक मंत्री मदन येरवार, जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख, जिला पुलिस अधीक्षक एम राजकुमार ने इस स्टॉल पर पहुंच कर यहां रखे गए किताबों की सराहना की।

महाराष्ट्र के मराठी भाषा और सांस्कृतिक कार्य मंत्री विनोद तावडे ने भी इस बुक स्टॉल को भेट देकर यहां के किताबों की जानकारी ली। यहां रखे गए किताबों की खरीददारी करने के लिए लोगों की भीड उमड रही है। जमाअत के इस पहल की सराहना सभी ओर हो रही है। इस्लाम संबंधी मालूमात का अवसर इस बुक स्टॉल के माध्यम प्राप्त हुआ ऐसी प्रतिक्रीया लोगों में व्यक्त हो रही है।
